फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरी के तीन आरोपियों से पुलिस ने बारामद की चोरी की सात बाइकें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट टीम ने बाइक चोरी के तीन आरोपियों को काबू कर लिया और उनसे चोरी किए हुए सात मोटरसाइकिलें भी बरामद कर ली हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट टीम के इंजार्च उप-निरीक्षक रोहताश सिंह ने बताया कि वाहन चोरी की वारदात को रोकने के लिए उन्होंने टीम के साथ घोघड़ीपुर फाटक के पास नाकाबंदी की। इस दौरान चोरी की एक बाइक सहित दो आरोपियों सोनू सैनी वासी शिव कालोनी करनाल और अजय कुमार उर्फ छोटू वासी घोघड़ीपुर फाटक के पास करनाल को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी ओर उनकी दूसरी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करके एक वाहन चोर जगबीर उर्फ जगड़ी वासी टपराना हाल गढ़सरणाई जिला पानीपत को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बाइक चोरी की और भी वारदातें कबूली। 20 दिसंबर को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया और निशानदेही करा अन्य चोरी की 6 बाइकें भी बरामद की। आरोपियों द्वारा एक बाइक थाना घरौंडा क्षेत्र से, एक बाइक थाना तरावड़ी क्षेत्र से, एक बाइक शहर करनाल के क्षेत्र से और चार बाइक थाना सिविल लाईन करनाल के क्षेत्र से चोरी की गई थी। पुलिस जांच में आरोपी जगबीर उर्फ जगड़ी पहले भी बाइक चोरी के मामलों में जेल जा चुका है और सोनू सैनी व अजय कुमार उर्फ छोटू भी मोबाइल चोरी व अन्य चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें