फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली में 360 किलोग्राम डोडा पोस्त छिपाने वाले तीनों आरोपियों को लेकर एमपी के लिए रवाना हुई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। मध्य प्रदेश से डोडा पोस्त खरीदकर यूपी, पंजाब और कैथल में सप्लाई करने वाले तीनों आरोपियों को लेकर पुलिस, मध्यप्रदेश के लिए रवाना हो गई है। इन आरोपियों के साथ पुलिस के करीब छह कर्मचारी साथ गए हैं। इन आरोपियों से पुलिस ने 24 कट्टे डोडा पोस्त बरामद किए थे, जिनमें 360 किलोग्राम डोडा पोस्त भरा हुआ था। तीनों आरोपी छह दिन के पुलिस रिमांड पर चले हुए हैं। पुलिस के डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि आरोपी सिंगारा सिंह वासी नहर कॉलोनी चीका जिला कैथल, बलराज सिंह वासी कलवेड़ी करनाल, दिलबाग सिंह वासी खरका जिला कैथल को गिरफ्तार किया हुआ है। इन आरोपियों ने डोडा पोस्त के 24 कट्टों को खेत में पराली के नीचे छिपाया हुआ था। इन आरोपियों के तीन साथी अभी फरार हैं, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया था कि वह यह डोडा पोस्त एमपी के जिले मंदसौर से लेकर आते थे। इस लिए तीनों आरोपियों को एमपी लेकर गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें