अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। गांव राहड़ा के युवक को विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव राहड़ा निवासी जसबीर ने बताया कि उसे अपने बेटे जोनी को विदेश भेजना था। इसके लिए गांव सागन निवासी दीपक ने उसे कहा कि वह उसके बेटे को विदेश भेज देगा। दीपक इरिगेशन डिपार्टमेंट में कार्यरत है। उसने उसके बेटे को विदेश भेजने के लिए साढ़े दस लाख रुपये मांगे थे। उसने अपना प्लाट व मकान बेचकर रुपये दीपक को दे दिए। दीपक ने उसकी पहचान सुनील से कराई जिसने उसके बेटे को विदेश भेजा दीपक ने सुनील को रुपये नहीं दिए। उसने जांच की तो पता चला कि दीपक ने उसके बेटे को विदेश भेजने के लिए पांच लाख रुपये में बात हुई थी। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने दीपक से रुपये वापस मांगें तो उसने जान से मारने की धमकी दी।