फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12.0 एमएम बारिश में दो मकानें की गिरी छत, एक ही परिवार के पांच सदस्य मलबे में दबकर हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
12.0 एमएम बारिश में दो मकानेें की गिरी छत, एक ही परिवार के पांच सदस्य मलबे में दबकर हुए घायल
विज्ञापन


करनाल। मंगलवार दोपहर से शाम तक हुई 12 एमएम बारिश में शहर के सेक्टर-16 में एक मकान की पहली मंजिल का लेंटर गिर गया तो वहीं घरौंडा के बरसत गांव में एक मकान की छत गिर गई। बरसत गांव में परिवार के पांच सदस्य मलबे में ही दब गए थे। ग्रामीणों ने आनन-फानन में उन्हें मलबे से निकाला और गांव के ही सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया। इनमें से तीन सदस्यों को डॉक्टर ने उपचार के दौरान छुट्टी दे दी और मां-बेटे का अभी अस्पताल में दाखिल है। बता दें बरसत गांव में एक पुराने कड़ियों के मकान में ममता अपनी बेटी अंजू, नीलम, बेटे अजय व अमन के साथ रह रही थी। बारिश आने पर वे मकान के अंदर बैठ गए। शाम को अचानक छत उनके उपर गिर गई। इसमें पांचों सदस्य छत के मलबे के नीचे दब गए थे, लेकिन ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें मलबे से निकालकर अस्पताल में दाखिल कराया। जहां ममला व उसके बेटे का इलाज चल रहा है बाकि सभी ठीक है। इससे अलग पुरा दिन मौसम सुहावना बना रहा। कई दिनों से हो रही उमस से लोगों को राहत मिली। छोटे बच्चों से लेकर महिलाओं ने बारिश में भीगकर आनंद लिया। बारिश होने से अधिकतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 27.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान में कोई गिरावट दर्ज नहीं की गई। न्यूनतम तापमान मंगलवार 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम व न्यूनतम तापमान दोनों में 1.0 डिग्री से भी कम गैप दर्ज किया गया। सुबह के समय नमी की मात्रा 87 फीसदी दर्ज की गई जो शाम को बढ़कर 93 फीसदी हो गई। हवा 8.5 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में बरसात का सिलसिला जारी रह सकता है। मंगलवार को शहर में अधिक बरसात हुई, ग्रामीण क्षेत्र में कम हुई। शहर के अधिक बरसात होने के कारण जलभराव देखने को मिला। बरसात के कारण लोग दोपहिया वाहन की बजाय कार लेकर निकले, जिस कारण बस स्टैंड, कमेटी चौक, नावल्टी रोड, पुरानी सब्जी मंडी रोड, कुंजपुरा रोड पर जाम की स्थिति देखने को मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें