अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। घोघड़ीपुर गांव के समीप पश्चिमी यमुना नहर में शहर की इंद्रा कॉलोनीवासी बाप-बेटा नहाने गए और पानी के तेज बहाव में बह गए। आप-पास के लोगों ने इसकी सूचना तुरंत मधुबन थाना पुलिस को दी, पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की सहायता से दोनों के शव की तलाश की, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग पाया। मधुबन थाना पुलिस जांच अधिकारी हरिकृष्ण ने बताया कि इंद्रा कॉलोनी वासी रमेश 35 वर्षीय अपने 15 साल के बेटे लक्की के साथ बाइक पर सवार होकर पश्चिमी यमुना नहर में नहाने के लिए गया था। घोघड़ीपुर गांव के समीप जब वे बाप-बेटा पानी में उतरे तो तेज बहाव में बह गए और पानी में डबू गए। अभी जांच की जा रही है।