फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से सात तोले सोने के गहने व 1.90 लाख रुपए लेकर लड़के के साथ भागी लड़की, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। शहर की एक कॉलोनी की रहने वाली लड़की घर से सात तोले सोने के गहने व 1.90 लाख रुपये लेकर एक लड़के के साथ फरार हो गई है। लड़की की मां ने लड़के मोनू पर आरोप लगाया है कि वह उसकी बेटी को बहला फुसलाकर ले गया है। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक मोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा कि उसकी बेटी को आरोपी युवक बहला फुसलाकर गलत नियत से अपने साथ ले गया और मेरी लड़की जिस समय घर से गई तो वह अपने साथ 7 तोला सोना, 1 लाख 90 हजार रुपये ले गई है। हमने अपनी लड़की की हर जगह तलाशी की, लेकिन लड़की का अभी तक कोई अता पता नहीं है। आरोप लगाया कि आरोपी के भाई को इस मामले की पूरी जानकारी है।
विज्ञापन


दीवार में सेंध लगाकर करियाने की दुकान से डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी
करनाल। गांव बढेड़ी में एक करियाने की दुकान से डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुकानदार निर्मल सिंह ने बताया कि उसकी दुकान लाडवा रोड पर पुल के पास है। इसमें करियाने का सामान रखा हुआ है। रात को दुकान पीछे से दीवार में सेंध लगाकर अज्ञात व्यक्ति दुकान से करीब 1.50 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें