अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। आईटीआई चौक पर सड़क हादसे में छात्र निकित की मौत के मामले में पांचवें दिन सिविल लाइन थाना पुलिस ने हरियाणा रोडवेज बस चालक गांव उगाला निवासी लाल चंद को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को इस आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय ने बताया कि बस चालक को पकड़ने के लिए सेक्टर-9 चौकी प्रभारी श्यामसुंदर की अध्यक्षता में टीम बनाई गई थी। टीम ने पहले बस चालक के बारे में सूचना परिवहन विभाग को दी। विभाग ने बस चालक लाल चंद को निलंबित कर दिया। इसके बाद टीम ने बस चालक की तलाश शुरू कर दी। गुप्त सूचना के आधार पर नए बस स्टैंड से आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।