फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में पानी देने गए किसान को मारी अज्ञात वाहन ने टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। असंध के गांव मानपुरा में रात को फसल में पानी देने जा रहे किसान को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही किसान गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में उसने उपचार के दौरान दमतोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में मानपुरा गांव निवासी सुरेंद्र ने बताया कि उसके चाचा का लड़का 39 वर्षीय दलेल सिंह रात को अपने खेतों में खड़ी फसल को पानी देने के लिए घर से निकला था। करीब एक घंटे बाद गांव के ही एक व्यक्ति का फोन आया कि दलेल को किसी वाहन ने टक्कर मार दी है और वह गंभीर रूप से घायल है। वह उसे अस्पताल लेकर गए तो वहां दलेल ने दमतोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें