अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। जर्मनी भेजने के नाम पर पिचोलिया निवासी एक व्यक्ति से ढाई लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिचोलिया निवासी अमित ने बताया कि उसके गांव में पक्का खेड़ा निवासी जगरूप आता जाता है। उसने बताया कि उसका जीजा जर्मनी गया हुआ है वह उसे भी जर्मनी भेज देगा। 17-5-2018 को उसने बताया कि विदेश जाने के लिए सात लाख रुपये का खर्चा आएगा। इस लिए उसने जगरूप को पहले ढाई लाख रुपये और अपने दस्तावेज दे दिए। लेकिन अभी तक वह विदेश नहीं जा पाया। जब उससे रुपये वापस मांगे तो उसने रुपये देने से मना कर दिया।