फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक ने बाइक सवार दादा-पोते को मारी टक्कर, दादा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। घरौंडा लिबर्टी शोरूम के सामने एक कार सवार ने बाइक पर सवार दादा-पोते को टक्कर मर दी। टक्कर लगते ही दादा-पोता दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और दादा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात कार सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। मृतक सुभाष के बेटे सुमित ने बताया कि उसका पिता सुभाष उसके भाई के लड़के दिव्यांश के साथ बाइक पर सवार होकर दूध लेकर घर लौट रहा था। जब वह लिबर्टी शोरूम के समीप पहुंचे तो सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसका पिता सुभाष चंद और भतीजा दिव्यांश घायल हो गया। उन्हें शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया तो वहां उसके पिता सुभाष चंद ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें