फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का शटर तोड़कर सिगरेट, चॉकलेट व 4 हजार की नकदी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। घरौंडा अराईपुरा चौक स्थित एक करियाने की दुकान का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपये की नकदी और सामान चोरी कर ले गए। यह पूूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने इस मामले में दुकानदार की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। दुकानदार विनय कुमार ने बताया कि वह अराईपुरा चौक पर उसकी करियाने की दुकान है। चोरों ने उसकी दुकान का शटर तोड़कर उसकी दुकान से सिगरेट के पैकेट, चॉकलेट और नमकीन के पैकेट व करीब 4 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। उसकी दुकान में कैमरा लगा होने के कारण पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें