फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर थाना में घुसकर एसआई महिला पुलिस अधिकारी के साथ मारपीट करने पर दो के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। सदर थाना में घुसकर एसआई महिला पुलिस अधिकारी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, जिसमें महिला पुलिस अधिकारी की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक रिटायर्ड इंस्पेक्टर की पत्नी ईश्वर देवी व अनिल शर्मा के खिलाफ विभिन्न धारा में मामला दर्ज कर लिया है। सदर थाने में तैनात महिला एसआई सरिता ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार दोपहर को 12 बजकर पांच मिनट पर वह थाने के 21 नंबर कमरे में काम कर रही थी। एक महिला व पुरुष आए और उससे हेड कांस्टेबल संदीप के बारे में पूछने लगे। उसने कहा कि इसके बारे में जानकारी नहीं है। मुंशी से पूछ लें। आरोप है कि इतना सुनते ही महिला ईश्वर देवी उसे गालियां देनी शुरू कर दी। उसके साथ आया अनिल शर्मा भी गालियां देने लगा। उसने रोकने का प्रयास किया तो दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसे थप्पड़ व मुक्के मारे। शोर सुनकर आए एएसआइ अजैब सिंह ने उसे छुड़वाया। आरोप है कि दोनों ने उसे उनके खिलाफ कार्रवाई करने पर देख लेने की धमकी भी दी। सरिता ने बताया कि महिला ईश्वर देवी ने कहा कि उसका पति रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर है। आरोप है कि दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और सरकारी काम में बाधा भी पहुंचाई। सदर थाने के एसएचओ नरेंद्र कुमार ने कहा कि शुक्रवार दोपहर को महिला एसआई सरिता से मारपीट का मामला सामने आया था। आरोपी ईश्वर देवी और अनिल शर्मा के खिलाफ सिविल लाइन में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें