फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद के भतीजे अध्यापक की ट्रेन हादसे में दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तरावड़ी (करनाल)। तरावड़ी रेलवे ट्रैक पर लहूलुहान हालत में एक युवक मिला। युवक की पहचान तरावड़ी के वार्ड नंबर-1 के पार्षद आत्म आनंद के भतीजे रवि आनंद के रूप में हुई है। रवि आनंद (28) एक निजी स्कूल में अध्यापक था। जानकारी के अनुसार जब रेलवे ट्रैक के पास से लोग गुजर रहे थे तो उन्होंने युवक को रेलवे ट्रैक पर पड़े हुए देखा। रवि की सांसे चल रहीं थीं, तुरंत इसकी सूचना जीआरपी पुलिस और एंबुलेंस को दी गई और रवि को गंभीर हालत में करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, जीआरपी थाने से पुलिस कर्मी ईश्वर सिंह ने बताया कि युवक रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें