फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहंड में छात्रों में विवाद, दो के पेट में घोंप दिए चाकू, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)। गांव कोहंड में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। एक गुट ने दूसरे गुट के छात्रों पर चाकुओं से हमला बोल दिया। चाकू लगने से दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक अन्य छात्र को मामूली चोटें आईं। घायलों को घरौंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने चाकू के वार से घायल हुए दोनों छात्रों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी।
कोहंड गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले करीब आधा दर्जन छात्रों के बीच स्कूल की छुट्टी के बाद विवाद हो गया। मारपीट से शुरू हुए झगड़े ने चंद ही मिनटों में खूनी संघर्ष का रूप ले लिया और एक गुट ने अपने स्कूल के छात्रों पर ही चाकू से हमला कर दिया। छात्रों के बीच हुई चाकूबाजी की इस घटना में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र दीपक व रोबिन घायल हो गए, जबकि 10वीं कक्षा के छात्र अभिषेक के हाथ पर चोटें आई। घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। छात्रों के टकराव की सूचना मिलते ही एकत्रित हुए ग्रामीणों ने घायल छात्रों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने घायल छात्र दीपक व रोबिन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें करनाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया है। डॉक्टरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


कारणों का खुलासा नहीं
छात्रों के बीच हुए इस खूनी संघर्ष के कारणों का अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है। हमले में घायल हुए छात्र रोबिन ने बताया कि साढ़े तीन बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह और उसके कुछ साथी फाटक पार एक निजी अस्पताल के पास पहुंचें तो उनकी ही कक्षा में पढ़ने वाले तथा कुछ युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और देखते ही देखते उनके पर चाकू से हमला बोल दिया। इससे उनके पेट में चाकू लगे और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बारे में थाना प्रभारी दीपक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


अस्पताल में तीन स्कूली छात्रों को घायल अवस्था में लाया गया था। इनमें से दो छात्रों के पेट पर तेजधार हथियार के निशान मिले हैं। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनको कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। छात्रों में इस प्रकार की घटनाएं होना निंदनीय है। -डॉ. महेश कुमार, सीएचसी घरौंडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें