फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर ने कार को मारी टक्कर, कार सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। असंध में जींद रोड के समीप पुलिया पर एक कैंटर ने कार को टक्कर मार दी, टक्कर लगते ही कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में जींद के बिघाना गांव निवासी सचिन राणा ने बताया कि उसके पिता हुकम सिंह असंध से गांव बिघाना जा रहे थे। जींद रोड पर ईंट के भट्टे के समीप पुलिया पर सामने से आ रहे कैंटर ने उनकी कार को टक्कर मार दी और उसके पिता की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें