फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुडा ऑफिस के सामने रिक्शा में जा रही महिला का बाइक सवारों ने छीना पर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। सेक्टर-12 स्थित हुडा ऑफिस के सामने से दो युवकों ने रिक्शे में जा रही एक महिला का पर्स छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सेक्टर 13 निवासी सुमन देवी ने बताया कि वह रिक्शा में बैठकर माडल टाउन जा रही थी। जैसे ही वह सुपर माल से थोड़ा आगे हुड्डा ऑफिस के सामने पहुंची, तो दो युवक बाइक पर आए और उसका पर्स छीन ले गए। उसके पर्स में करीब 11000 रुपये और अन्य कागजात थे। उसने बताया कि आरोपी जिस बाइक पर आए थे उस पर नंबर प्लेट नहीं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें