फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो बनकार विधवा महिला से करता रहा रेप, फिर वीडियो की व्हाटसअप पर वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म करने और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। विधवा महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी शेखपुरा खालसा निवासी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया। महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में विधवा महिला ने बताया कि आरोपी रिंकू के साथ उसकी बोलचाल थी। वह घरौंडा में कार्य करता है। एक दिन वह उसे अपनी बाइक पर बैठाकर करनाल बस स्टैंड के समीप एक होटल में लेकर गया और वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद वह उसे धमकी देता की वह उस अश्लील वीडियो को फेसबुक पर डाल देगा। यह धमकी देकर वह उसके साथ बार-बार दुष्कर्म करता रहा। इतना ही नहीं फिर वह उससे तीन से चार हजार रुपये भी मांगने लगा। इसके बाद उसकी गलत नजर उसकी बड़ी बेटी पर पड़ गई। जब उसने उसका विरोध किया तो उसने एक व्हाट्सएप ग्रुप में उसकी अश्लील वीडियो डाल दी, जिस कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें