फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई इनोवा, बैंक मैनेजर की मौत, पत्नी व बच्चों सहित चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। जीटी पर गांव समानाबाहू के पास एक इनोवा गाड़ी की टक्कर हाईवे पर खड़े ट्रक के साथ हो जाने से एक बैंक मैनेजर की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर सहित पत्नी व बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद जीटी रोड पर जाम लग गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों गाड़ी से निकाला और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी। मुंबई निवासी 38 वर्षीय रूपेश वरली स्थित एक्सिस बैंक में आप्रेशन मैनेजर के पद पर कार्यरत था। देर रात वह अपनी पत्नी सोनल, बेटे आदित्य, नील के साथ इनोवा कार में सवार होकर मुंबई से हिमाचल जा रहा था। ड्राइवर अमरदीप गाड़ी चला रहा था। इस दौरान जैसे ही वह जीटी रोड पर समानाबाहू के पास पहुंचे, तो उनकी गाड़ी रोड पर खड़े एक लोडिड ट्रक के साथ टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और जीटी रोड पर जाम लग गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और जाम खुलवाया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रुपेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी सोनल, बेटे आदित्य, नील ड्राइवर अमरदीप का अस्पताल में उपचार शुरू कर दिया गया। पुलिस जांच अधिकारी श्रीभगवान ने बताया कि बैंक मैनेजर रूपेश के शव का पोस्टमार्टम कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें