फतेहाबाद (ब्यूरो)। गांव नागपुर के पास बुधवार शाम को कार चालक ने एक बाइक पर सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय हरचपन सिंह कल शाम को बाइक पर सवार होकर अपने खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे हरचपन सिंह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में मृतक के पुत्र जलोरा की शिकायत पर कार चालक कमल कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है।