फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने व भ्रष्टाचार करने के मामले में एफएसएल के लैब अटेंडेंट के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। मधुबन पुलिस अकादमी में एफएसएल में कार्यरत अंकित लैब अटेंडेंट के खिलाफ मधुबन थाना पुलिस ने चार लाख रुपये की धोखाधड़ी करने व भ्रष्टाचार करने पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में कुलदीप वासी बरसौला जिला जींद ने बताया कि ।उसके साले अनिल कुमार वासी भोजराज के खिलाफ 24 जुलाई 2018 में एनडीपीएस एक्ट थाना सदर हिसार मे दर्ज हुआ था। जब उसे इसके बारे में पता लगा तो उसने अपने मामा के लड़के हरिपाल निवासी भाग खेड़ा थाना पिल्लु खेड़ा जिला जींद से संपर्क किया। और साले की मदद के लिए रास्ता निकालने को कहा। उसने सोनू से संपर्क किया तो सोनू ने बताया कि मेरा दोस्त अंकित एफएसएल मधुबन में लगा हुआ है। जो पुलिस द्वारा पकड़े गए माल के नमूने एफएसएल में भेजते हैं। उनके नमूने फेल करवा देता है। सोनू ने अंकित से बात करके हमें बताया कि नमूना फेल करने के 4 लाख रुपये लगेंगे। हमने पैसे का इंतजाम किया और अंकित द्वारा पहले से बनाए गए प्रोग्राम अनुसार 6 अगस्त 2018 को 4 लाख रुपये लेकर मधुबन लैब में 2-30 बजे पहुंचे। जहां सोनू ने अंकित से मिलवाया और उसे चार लाख रुपये दे दिए। उसमें से नमूना निकालकर हमारे सामने ही अंकित ने खरीदी हुई चाकलेट नमूने के स्थान पर डाल दी। विश्वास दिलाया कि तुम्हारा काम पक्का हो गया। जब इस मुकदमे रिपोर्ट कोर्ट में आई तो उसमें अफीम की रिपोर्ट थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें