फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली पत्नी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली पत्नी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। अभी तक पुलिस महिला के प्रेमी और उसके साथियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। महिला से पूछताछ में पता चला की नित्यानंद की मौत गला दबाकर की गई थी। सिटी थाना प्रभारी हरजिंद्र ने बताया कि 18 जनवरी को उन्हें सूचना मिली थी की सेक्टर-4 ग्रीन बेल्ट में एक शव पड़ा है। मौके पर जाकर जांच की तो शव के पांव बंधे हुए थे और वह एक कपड़े में लिपटा हुआ था और उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। मौके पर जांच की तो मृतक की शिनाख्त नित्यानंद के रूप में हुई। इसके बाद परिजनों से बात की तो मृतक की बेटी श्रीती ने मामले के बारे में बताया कि उसके पिता की हत्या उसकी मां उर्मिला के प्रेमी चंद्र नेपाली और उसके साथियों ने की है। उसने बताया कि उसकी मां और आरोपी चंद्र नेपाली के साथ संबंध थे। इस बात को लेकर अक्सर उनके घर झगड़ा होता था। उसकी मां आरोपी के साथ भी भाग गई थी। इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि इस बात की जानकारी मिलने पर उन्होंने मृतक की पत्नी की तलाश की जो घर से फरार थी। मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ आरोपी महिला ने बताया कि चंद्र नेपाली और उसके साथी अशोक, संतोष किशनगढ़ बिहार व विजय निवासी नेपाल के साथ मिलकर उसने अपने पति की हत्या की है। उन्होंने उसकी हत्या परने से गला दबाकर की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें