अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। निसिंग स्थित गणेश राइस मिल के समीप एक आइसक्रीम की फैक्टरी में छत के रास्त चोर घुस गए और हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। करनाल हांसी चौक के रहने वाले रवि ने बताया कि गणेश राइस मिल निसिंग के पीछे उसकी आइसक्रीम की फैक्टरी है, सर्दी के कारण उसने फैक्टरी बंद की हुई है। रात को चोर छत के रास्ते से फैक्टरी में घुसे और फैक्टरी से 100 फुट लंबी तार, तीन पतीले सिलवर, पंखा, मोटर आदि सामान चोरी कर ले गए।