फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्स गर्ल से रेप मामले में नया मोड़, लड़की बुलाने व वीडियो बनाने के आरोप में शिकायतकर्ता का लड़का गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इंद्री (करनाल)। सेल्स गर्ल से दुष्कर्म और वीडियो वायरल मामले में एक नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बेटे को ही गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता के बेटे पर लड़की को बुलाने और वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप है। आरोपी युवक को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले में अभी दो और आरोपी हैं जिन्हें पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं, शिकायतकर्ता पूर्व सरपंच रामकुमार ने पुलिस की इस कार्यवाही पर सवाल उठाए हैं और आरोप लगाया है कि पुलिस इस मामले में समझौते दबाव बना रही है, इसी के चलते उसके लड़के को गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक सेल्स गर्ल से दुष्कर्म किया गया था। साथ ही उसके साथ मारपीट भी की गई। यह वीडियो गांव के पूर्व सरपंच रामकुमार ने इंद्री थाना पुलिस को दिया। 15 जनवरी को इंद्री थाना पुलिस ने वीडियो के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। इस मामले में पुलिस राम त्यागी को गिरफ्तार कर चुकी है, उसके बयानों पर ही पुलिस ने अब शिकायतकर्ता के बेटे कुलदीप को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


9 दिन बीतने के बाद भी पीड़ित लड़की की तलाश नहीं कर पाई पुलिस
पुलिस ने इस मामले में शिकायतकर्ता के बेटे को तो गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन जो सबसे जरूरी है उस पीड़ित लड़की की अभी तक पुलिस तलाश नहीं कर पाई है। अभी तक यही नहीं पता की वह लड़की कौन थी, कहां की रहने वाली थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी ने शिकायतकर्ता के बेटे पर ही आरोप लगाए हैं कि उसी ने इस लड़की को फोन कर बुलाया था।
विज्ञापन


मुख्य आरोपी ने दिए शिकायतकर्ता के बेटे के खिलाफ बयान
पुलिस का कहना है कि 21 जनवरी को उन्होंने आरोपी राम त्यागी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शिकायतकर्ता का बेटा कुलदीप और वह दोनों दोस्त थे। वर्ष 2012 में कुलदीप की मोबाइल और परचून की दुकान थी। एक दिन वह सामान लेने के लिए लाडवा गए थे, तो वहां कुलदीप ने शराब की बोतल खरीदी और उन्होंने शराब पी। इसके बाद कुलदीप ने इस लड़की को फोन कर बुलाया था और रुपये देकर वे पीपली से उस लड़की को लेकर आए थे। यह वीडियो कुलदीप ने बनाई थी। इसके बाद उनके बीच अनबन हो गई। इसके बाद उसके पिता ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी है। इंद्री थाना प्रबंधक सतप्रकाश दहिया ने कहा कि आरोपी ने पूर्व सरपंच राम कुमार के लड़के का नाम लिया हुआ है, इसलिए उसे पूछताछ के लिए बुलाया था। अब उसे गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर, लड़की को तलाशने के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें