फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दोस्तों ने शराब पिलाकर कर अपने ही दोस्त के सिर पर कैंटर चढ़ाकर कर दी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

असंध (करनाल)। शहर की सब्जी मंडी में दो युवकों ने अपने ही दोस्त को शराब पिलाकर उसके ऊपर कैंटर चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी और एक्सीडेंट केस दिखाने के लिए उन्होंने करीब 50 मीटर शव को घसीट कर सब्जी मंडी में खड़े एक दूसरे कैंटर के पास डाल दिया।
सुबह सूचना मिलने पर असंध थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह रखवा दिया है और पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के पिता के ब्यान पर पुलिस ने दोनों दोस्तों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने कैंटर को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
असंध वार्ड नंबर दस निवासी मृतक के पिता दयानंद ने बताया कि उसका बेटा 35 वर्षीय संजय गाड़ी चलाने का कार्य करता था। अब उसने अपने एक दोस्त की साझेदारी में एक गाड़ी खरीद रखी थी। रविवार सुबह वह घर से आया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। आरोप लगाते हुए कहा कि मूंड गांव निवासी विनोद व असंध निवासी मेहर सिंह संजय को जानबूझ कर ज्यादा शराब पिलाई। इसके बाद उन्होंने संजय के साथ मारपीट की औरर संजय को कैंटर के आगे डालकर उसके सिर के ऊपर से टायर उतार दिया। इसके बाद, संजय के शव को उन्होंने लगभग 50 मीटर घसीट कर सब्जी मंडी में ही खड़े एक ट्रक की साइड में डालकर मौके से फरार हो गए।

परिवार करता रहा इंतजार , सुबह मिली मौत की खबर
मृतक के भाई ने बताया कि उसका संजय भाई ट्रक ड्राइवर था। अगर उसे काम के कारण देर हो जाती थी तो वह फोन कर घर बता देता था। रविवार सुबह वह घर से आया था, लेकिन देर रात तक घर न पहुंचने के कारण परिवार वाले परेशान थे। वह संजय के नंबर पर बार बार फोन कर रहे थे लेकिन फोन का कोई जवाब नहीं मिल रहा था। कोई भी फोन नहीं उठा रहा था।
विज्ञापन


आरोपी विनोद के पास ही ड्राइवर था संजय, आरोपी ने दी थी धमकी
मृतक संजय के पिता दयानंद ने बताया कि उसका बेटा मूंड गांव निवासी विनोद के पास ड्राइवर की नौकरी करता था लेकिन लगभग एक वर्ष पहले उसने उसके यहां से नौकरी छोड़ दी थी और विनोद के साथ कैंटर में हिस्सेदारी कर ली थी। इसके बाद संजय ने हिस्सेदारी छोड़ दी और अपनी गाड़ी ले ली। उस समय विनोद ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। रविवार को विनोद व उसके बेटे के पास कंडक्टर का काम करने वाले मेहर सिंह ने मिलीभगत करके उसके बेटे को शराब पिलाकर उसके ऊपर गाड़ी चढ़ाकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें