अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। मारपीट के मामले में पांच हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए निसिंग थाना प्रभारी सुभाष को विजिलेंस की टीम ने कोर्ट में पेश किया और उसे जेल भेज दिया है। विजिलेंस थाना के डीएसपी राज सिंह ने थाना प्रभारी सुभाष ने बांसा गांव निवासी बलवार से पांच हजार रुपये रिश्वत के लिए थे। बलवान ने उन्हें शिकायत दी थी कि उसका गांव में कुछ दिन पहले झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद पुलिस मुझे थाना ले आई जहां पर मुझे टॉर्चर किया व मेरे साथ मारपीट भी की। थाना प्रभारी ने उससे 25 हजार रुपये मांगे। जिसमें उसने थाना प्रभारी को उसी रात 10 हजार रुपये दे दिए तब जाकर उसे छोड़ा गया। फिर गांव में पंचायती तौर पर दोनों पक्षों का समझौता हो गया। थाना प्रभारी सहित दो अन्य पुलिस कर्मियों ने मुझे फोन पर कहा कि पांच हजार रुपये जल्द ही थाना पहुंच नहीं तो तेरे खिलाफ मामला दर्ज कर देगें।