फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली रंजीश के चलते चली गोलियों के मामले में पुलिस ने किया क्रॉस केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। स्कूली रंजिश को लेकर मॉडल टाउन स्थित सैनी कॉलोनी में दो पक्षों में चली गोलियों के मामले में पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। सोमवार को घायल हरमन ने भी घायल गुरजंट सहित अन्य के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत दी है और पुलिस ने हत्या के प्रयास का दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अभी मामले की जांचकर रही है, किसी भी आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि आरोपी सौकड़ा निवासी ऑस्ट्रेलिया से आए गुरजंट और नीलोखेड़ी निवासी हरमन, नीलोखेड़ी के ही एक स्कूल में पढ़ते थे। उसी दौरान उन दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। तभी से दोनों के बीच दुश्मनी पैदा हो गई थी, झगड़ा किस बात को लेकर हुआ था, इसका अभी दोनों पक्षों में से किसी ने खुलासा नहीं किया है। इस मामले में दोनों पक्षों के तीन युवक घायल हुए हैं। हरमन का इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

गुरजंट के पिता सेवा सिंह ने किया था हवाई फायर
पुलिस को दी शिकायत में गुरजंट के पिता सेवा सिंह ने बताया कि उसका बेटा गुरजंट चार साल से ऑस्ट्रेलिया गया हुआ है। वह साल में एक दो बार गांव सौकड़ा में आता है। 15 जनवरी को उसकी शादी तय हुई है। इस लिए वह 27 दिसंबर को गांव सौकड़ा आया था। रविवार को नई गाड़ी स्कॉर्पियों में सवार होकर उसका बेटा गुरजंट व उसका दोस्त गुरजंट वह भी करनाल शादी के लिए कपड़े खरीदने आया था। जब वे सैनी कॉलोनी में टेलर के पास जाने लगे तो हरमन ने अपने दोस्तों के साथ लाठी डंडों से हमला किया और हरमन ने गोली चला दी। इस दौरान जान बचाने के लिए उसने भी हवाई फायर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें