फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी कट्टे के दम पर नपा की उपप्रधान के पति की गाड़ी का टायर उतार ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नीलोखेड़ी (करनाल)। बीती रात नकाबपोश व्यक्तियों द्वारा देसी कट्टा दिखाकर नगरपालिका की उपप्रधान के पति एवं अंडा व्यापारी प्रेम मुंजाल की गाड़ी महिंद्रा पिकअप के टायर उतारने का मामला सामने आया है। रात को घटना की खबर फैलते ही लोगों में दहशत फैल गई। बताया जाता है कि रात करीबन 11 बजे बोलेरो में आए आठ व्यक्तियों ने वारदात को अन्जाम दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर का मुआयना किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्रेम मुंजाल ने बताया कि रात को करीबन 10.30 बजे उसकी गाड़ी का ड्राइवर मिंटा और क्लीनर एक अन्य गाड़ी लोड करके मिलने आया। मिंटे ने देखा कि कुछ नकाबपोश लोग घर के बाहर पहले से खड़ी हमारी महिंद्रा पिकअप गाड़ी के टायर खोल रहे हैं। मिंटे द्वारा आवाज लगाने पर नकाबपोशों ने मिंटे व क्लीनर के ऊपर हमला कर दिया। आपसी झड़प के चलते नकाबपोश व्यक्तियों ने क्लीनर के सिर पर देसी कट्टे से वार कर दिया, जिसमें वह बाल-2 बच गया। इस दौरान नकाबपोश व्यक्तियों ने पिकअप का एक टायर उतार लिया। इससे पहले कि आसपास के लोग एकत्रित होते हमलावर अंधेरे का लाभ उठाते हुए टायर सहित भागने में सफल हो गए। जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। चौकी इंचार्ज सुलतान सिंह ने बताया कि प्रेम मुंजाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी तथा आरोपियों को जल्दी ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें