फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक राकेश कांबोज के इकलौटे बेटे की दिल्ली में हुए सड़क हादसे में हुई मौत, छाया मातम 21-43-12

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल।
मॉडल टाउन निवासी इंद्री से विधायक रह चुके राकेश कांबोज के इकलौते बेटे अक्षत की बीती देर शाम दिल्ली में सड़क हादसे में मौत हो गई। अक्षत कांबोज सोनीपत की जिंदल यूनिवर्सिटी से वकालत की पढ़ाई कर रहा था और वह दिल्ली में ज्यूडिशियरी की तैयारी भी कर रहा था। वह अपने दोस्त के साथ दिल्ली में ही रह रहा था। एक जून की शाम को वह अपने दोस्त के साथ कहीं जा रहा था तो ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी और उनकी दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

शनिवार को अक्षत का शव मॉडल टाउन पहुंचा और वहां शिवपुरी में उसका अंतिम संस्कार किया गया। अक्षत की मौत के बाद से करनाल में भी मातम छाया हुआ है। इस दौरान इनेलो के सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला, राज्यमंत्री कर्ण देव कांबोज, घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण, पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, पूर्व डिप्टी स्पीकर चौधरी वेदपाल, पूर्व स्पीकर व गन्नौर के विधायक कुलदीप शर्मा आदि कांबोज परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। बता दें राकेश कांबोज की पत्नी व बेटी मॉडल टाउन में ही रहती हैं और बेटा अक्षत दिल्ली रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें