फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माडल टाउन में देर रात पत्थर मारे, शीशे तोड़े, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। आधी रात के बाद एक कार में सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने मॉडल टाउन स्थित एक मकान पर पत्थरबाजी की। इससे मकान के ऊपर वाले हिस्से के कांच के शीशे टूट गए। धमाके की आवाज सुनकर पूरा परिवार दहशत में आ गया। जब मकान मालिक बाहर निकले तो पत्थरबाज भाग गये। पत्थरबाजी की यह घटना रात को तीन बजे के आसपास हुई। मॉडल टाउन के रहने वाले परमिन्द्र सिंह ने बताया कि उनके घर में तथा बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। इसमें पत्थर मारने की घटना कैमरे में कैद हो गई। परमिन्द्र सिंह ने बताया कि जब रात को उनका पूरा परिवार घर में सो रहा था तो अचानक कुछ लोगों ने पत्थरों से मकान पर हमला बोल दिया। जब वह बाहर निकले तो युवक भाग गए। उन्होंने बाहर निकलकर देखा कि मकान के शीशे टूटे पड़े थे। घर की महिलाओं ने बताया कि एकदम से धमाका हुआ, धमाके की आवाज से परिवार डर गया। महिलाओं ने बताया कि पत्थरबाजी की इस घटना के बाद से पूरा परिवार डर गया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करने के बाद पता चला कि पत्थरबाज पहले दो बार मकान को देखने आए, मकान की पहचान करने के बाद पत्थरबाज फिर कार में सवार होकर आए। वह कार में पत्थर भर लेकर आए थे, सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी देखने के बाद आरोपियों की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें