फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर में मारी खाली बोतल, बाइक, मोबाइल व बैग छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। गांव बल्ला और गोली के बीच में रात को रिफाइनरी से गांव गोली जा रहे बाइक सवार को दो बदमाशों ने पकड़ लिया और उसके सिर में खाली बोतल मारकर उसकी बाइक, बैग व पर्स छीन लिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गोली गांव निवासी सतीश ने बताया कि वह बाइक पर सवार होकर रिफाइनरी से अपने गांव आ रहा था। बल्ला गांव से निकलते ही बाइक सवार दो व्यक्तियों ने उसका रास्ता रोका और उसके साथ मारपीट कर उसके सिर में खाली बोतल मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और वे बदमाश उसकी बाइक, मोबाइल व बैग ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें