फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे बजाने को लेकर दो गुटों ने आपस में बरसाए ईंट व पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजे बजाने को लेकर दो गुटों ने बरसाए ईंटें और पत्थर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। लाइन पार रामनगर के क्षेत्र में डीजे चलने को लेकर दो गुटों में अचानक विवाद हो गया। एक गुट ने ईंटें बरसानी शुरू कर दी। फिर दूसरा गुट भी सामने आ गया। कुछ लोगों ने पत्थर भी बरसाए। ईंट और पत्थर चलने की इस घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल लाया गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी। पुलिस की पीसीआर विवाद को रोकने के लिए मौके पर पहुंच गई। लोगों का आरोप है कि जब ईंट और पत्थर चलें तो पीसीआर फरार हो गई। बाद में लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी कर दी। आधी रात को लाईन पार इलाके के लोग राम नगर पुलिस चौंकी पहुंचे और उन्होंने पुलिस चौकी का घेराव कर डाला। दबाव में आई पुलिस दो युवकों को पकड़ कर ले आई। लेकिन लोगो ने आरोप लगाया कि पुलिस ने असली आरोपियों को नहीं पकड़ा है। बाद में पुलिस ने और तीन आरोपी भी पकड़ लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राम नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक घर में कोई समारोह चल रहा था। इसमें डीजे बजाया जा रहा था। लोगो का आरोप था कि एक युवक शराब पीकर गली से निकल रहा था तो उसने अचानक डीजे चलने के दौरान ईंटे फेंक दी। घर के लोग बाहर आ गए और उन्होंने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद युवक के और साथी वहां पहुंचे। विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने ईंट और पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। देखते ही देखते दो गुटों में ईंट और पत्थर चलने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें