अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। सेक्टर-4 में रह रहे एक मजदूर के घर के सामने से चोर उसकी ई-रिक्शा चोरी कर ले गए। इसी ई-रिक्शा से वह मजदूर अपने घर के सदस्यों को पालन पोषण करता था। हालांकि, मजदूर की शिकायत में पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन ई-रिक्शा का कोई सुराग नहीं लगा है। सात मार्च की रात को उसने अपने घर के सामने ई-रिक्शा को खड़ा किया था। सुबह घर से बाहर आकर देखा तो ई-रिक्शा वहां से गायब थी। आस-पास के क्षेत्र में भी ई-रिक्शा के बारे में पता किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी।