अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। बस स्टैंड के समीप करीब पांच व्यक्तियों ने पहले तो फोटो स्टेट करने वाले दुकानदार को दुकान खाली करने की धमकी दी और फिर रात को वे दुकान से सारा सामान चोरी कर ले गए। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अंकुश ने बताया कि रामा होटल के समीप उसने किराए पर एक दुकान ली हुई हे, उसमें वह फोटो स्टेट का काम करता है। ईश्वर नाम का एक व्यक्ति अपने साथ तीन से चार व्यक्तियों को लेकर आता है, जिनके हाथों में डंडे होते हैं। वह उसे दुकान खाली करने की धमकी देता है और कहता है कि यह दुकान उसकी है। इसके बाद वही आदमी रात को उसकी दुकान का ताला तोड़कर दुकान से सारा सामान चोरी कर ले गए।