अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। घरौंडा स्थित कुम्हार मोहल्ले में एक पेंटर पर चाकू और डंडों से हमला कर चार हजार रुपये छीनने वाले चार युवकों पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में वार्ड नंबर-16 शिव मंदिर निवासी अक्षय ने बताया कि उसकी कुम्हार मोहल्ले में पेंटर की दुकान है। रात को वह दुकान से घर लौट रहा था तो चार युवकों डंडों से ऊपर हमला कर दिया और उसकी टांग में एक युवक ने चाकू भी मारा। जब वह घायल हो गया तो उसकी जेब से चार हजार रुपये निकालकर फरार हो गए। राहगीरों ने उसे घर पहुंचाया और फिर घर वाले उसे अस्पताल लेकर गए।