फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई के सामने बाइक सवार भाई को ट्रैक्टर चालक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। गांव सांवत के समीप भाई के सामने बाइक सवार भाई को एक ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों व्यक्ति सड़क पर गिर गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में ऋषिपाल ने बताया कि वह गांव के अड्डे पर खड़ा था उसका भाई हुक्म सिंह और संदीप बाइक पर सवार होकर गांव सांवत की ओर से आ रहे थे। वहीं दूसरी ओर एक ट्रैक्टर-ट्राली चालक भी आ रहा था। उस ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने उसके सामने ही उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी और उसके भाई की गंभीर चोट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें