चावलों से भरा ट्रक पलटा
अमर उजाला ब्यूरो
तरावड़ी।
नड़ाना रोड पर संतुलन बिगड़ने से चावलों से भरा ट्रक पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में ड्राइवर बाल-बच गया। ट्रक नड़ाना रोड पर नहर में जा गिरा और उसमें भरे चावल के कट्टे पानी में जा गिरे। जानकारी अनुसार भारत सीरियल से करीब 15 टन चावल लादकर ट्रक कुटेल के लिए रवाना हुआ था लेकिन जैसे ही ट्रक नड़ाना रोड पर पहुंचा तो अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह माइनर नहर में जा गिरा। गनीमत रही कि ट्रक ड्राइवर राजबीर पूंडरी निवासी बाल बाल बच गया। मामले की सूचना मिलते ही तरावड़ी पुलिस मौके पर पहुंची तथा क्रेन के माध्यम से ट्रक को निकालने का प्रयास किया।