फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार में दौड रही प्राइवेट स्कूल बस, जीटी रोड पर फेंसिंग से टकराई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। कोहंड गांव की तरफ बच्चों को छोड़ने जा रही प्राइवेट स्कूल की मिनी बस हाईवे की फेंसिंग से टकरा गई। बस के टकराते ही बस में बैठे बच्चे चिल्लाने लगे। दुर्घटना होते देख आस पास के लोग बस की तरफ दौड़े और बच्चों को बस से बाहर निकाला। लोगों ने बताया की स्कूल बस का ड्राइवर हाइवे के सर्विस रोड पर तेज रफ्तार से बस चला रहा था। आहूजा पेट्रोल पंप के सामने बस का संतुलन बिगड़ गया और बस फेंसिंग तोड़ती चली गई। बस दुर्घटना ग्रस्त होने की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधक मौके पर पहुंचे और बच्चों को उनके घरों तक पहुंचाया। इस हादसे में चार से पांच बच्चे चोटिल हुए हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में 45 बच्चे सवार थे। हालांकि स्कूल प्रबंधकों ने किसी भी बच्चे के चोटिल होने से इनकार किया है। स्वर्ण वाटिका स्कूल प्रबंधक सुखबीर संधु ने बताया कि बस में बैठे किसी बच्चे को चोट नहीं लगी है। बस में 45 बच्चे जरूर थे लेकिन स्कूल बस के आगे कोई व्हीकल आया था जिस कारण बस के ब्रेक लगाने पड़े। इस घटना के बाद वह खुद बच्चों को उनके घर छोड़कर आया हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें