फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना खरीदने को लेकर 1.32 करोड़ की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। पंचकूला निवासी एक व्यक्ति के साथ सोना खरीदने को लेकर एक करोड़ 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सोनू ढांडा, नरेश ढांडा वासी गांव कुलतारन, रघुबीर उर्फ काला वासी मानस, जितेंद्र उर्फ काला वासी गांव पाई, राजेश उर्फ केडी बाबा, साक्षी वासी अंबाला के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पंचकूला के परमिंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के साथ 6 किलो सोना देने का सौदा हुआ था। इसके लिए उसने 30 अगस्त को करनाल आकर आरोपियों को 1 करोड़ 32 लाख रुपये दे दिए। इसमें से 2 लाख रुपये करनाल से ही अपने एक दोस्त से मंगवाए थे और उसी के सामने ये सारे पैसे आरोपियों को दिए थे । 10/12 दिन में आरोपियों ने 6 किलो सोना देना तय हुआ था। लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने कोई संपर्क नहीं किया तो पीड़ित को टालने लगे। पीड़ित का आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें