फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने कार को मारी टक्कर, बाप की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। असंध रोड स्थित प्रेम खेड़ा चौक पर ट्रक और कार की टक्कर हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस जांच अधिकारी रोहताश ने बताया कि गांव उपलाना डेरा निवासी लखविंद्र सिंह (55) अपने बेटे गुजर सिंह के साथ कार में सवार होकर करनाल की ओर आ रहा था। इस दौरान जैसे ही वह असंध रोड स्थित प्रेम खेड़ा चौक पर पहुंचे, तो करनाल की ओर से आ रहे ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार बाप-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बाप-बेटे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने लखविंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें