फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलंदरी गेट स्थित एक मकान में चल रहा था जुआ, रेड मारकर 16 को पकड़ा, दो लाख के करीब नगदी व 15 मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। पुलिस की सीआईए-1 टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कलंदरी गेट स्थित एक मकान में रेड मारी जहां पर जुआ चल रहा था। इस दौरान पुलिस ने जुआ खेलते हुए 16 आरोपियों को काबू मौके पर ही काबू कर लिया और आरोपियों से 15 मोबाइल और 215037 रुपये बरामद कर लिए हैं। सीआईए-1 इंचार्ज इंस्पेक्टर विरेंद्र राणा ने बताया कि उन्होंने एक टीम को एएसआई जयपाल की अध्यक्षता में थाना शहर करनाल क्षेत्र में गश्त के लिए रवाना किया। जैसे ही टीम महाराणा प्रताप चौक के पास पहुंची तो उन्हें गुप्त सूत्रों के हवाले से सूचना प्राप्त हुई कि महावीर मंदिर के पास कलंदरी गेट करनाल में गुरप्रीत के मकान में काफी व्यक्तियों द्वारा जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत योजनाबद्ध तरीके से संबंधित स्थान कलंदरी गेट करनाल में स्थित गुरप्रीत के मकान पर छापामारी करके 16 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस टीम को देखते ही कुछ आरोपियों ने वहां से निकल भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी वरूण उर्फ सोनी वासी चैड़ा बाजार करनाल, रवि वासी गली नंबर-05 राजीव पूरम, राहुल वासी शिव कॉलोनी शास्त्री, भारत भूषण वासी सेक्टर-13 करनाल थाना सिविल लाईन करनाल, गुरप्रीत सिंहवासी कलंदरी गेट करनाल, गुरदीप सिंह वासी कलंदरी गेट करनाल, राजन वासी अर्जुन गेट करनाल थाना शहर करनाल, जितेंद्र वासी सेक्टर-16 करनाल, संदीप वासी गली नंबर-6 अशोक नगर करनाल, विनी खट्टा वासी सुभाष गेट करनाल, महेंद्र वासी इब्राहीम मंडी करनाल, सोनू वासी गली नंबर-2 शिवाजी कॉलोनी करनाल, अभिनव वासी सेक्टर-13 करनाल, संजीव कुमार वासी कलंदरी गेट करनाल, पुष्पेन्द्र वासी अर्जुन गेट राम गली करनाल और सोनू वासी कलंदरी गेट करनाल थाना शहर करनाल को गिरफ्तार कर सिटी थाना में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें