अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। जिला जेल में अपने रिश्तेदारों मिलने आए दो व्यक्तियों के बैग चोरी हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में राजकुमार ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार से जेल में मिलने आया था तो वहां बाहर रखे उसके बैग को कोई व्यक्ति चोरी कर ले गया, बैग में दो मोबाइल, चार हजार रुपये सहित चांदी के गहने थे। इससे अलग मनोज कुमार का भी बैग चोरी हो गया जिसमें जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहे हैं।