फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल क्लर्क की जेब कतरें में काटी जेब, डेढ़ लाख रुपए लेकर हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। नीलोखेड़ी बस स्टैंड पर जेब कतरे ने एक शुगर मिल कर्मचारी की जेब काटकर डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। शुगर मिल कर्मचारी यह रकम अपने साले को देने के लिए करनाल जा रहा था। नीलोखेड़ी चौकी पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव ऐबला जागीर निवासी सुलतान ने बताया कि वह करनाल शुगर मिल में क्लर्क पद पर कार्यरत है। उसने एक दिन पहले गांव में ही बैंक से डेढ़ लाख रुपये निकलवाए थे जो उसने अपने साले को करनाल देने थे। सुबह जब वह शुगर मिल के लिए घर से चला तो दो-दो हजार के 75 नोट उसने पेंट के आगे छोटी जेब में डाल लिए। गांव से वह नीलोखेड़ी बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहा था। जब बस आई तो वहां भीड़ थी इस दौरान किसी ने उसकी जेब काट ली। बस में बैठकर जब वह टिकट लेने लगा तो उसे पता चला की डेढ़ लाख रुपये जेब में है ही नहीं और जेब आगे से कटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें