फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर ले गए ट्रक के टायर, मालिक काट रहा है थाने के चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। तरावड़ी चौधरी कॉलोनी में एक ट्रक के टायरों को चोर निकालकर ले गए और ईंटों के सहारे ट्रक को खड़ाकर फरार हो गए। ट्रक मालिक ने इसकी शिकायत तरावड़ी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपियों की तलाश के लिए कोई कार्रवाई नहीं की है। ट्रक मालिक कुरूक्षेत्र के सिरसा निवासी दीपक ने बताया कि उसे डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इतने रुपये तो उसने कमाए भी नहीं है। दीपक ने बताया कि तरावड़ी चौधरी कॉलोनी में उसका ऑफिस है, रात को उसने ऑफिस के समीप दस टायरा ट्रक खड़ा किया था। रात को अज्ञात व्यक्ति ट्रक के 6 टायर रिम सहित निकालकर ले गए और ट्रक को ईंटों के सहारे खड़ा कर फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने सुबह पुलिस को फोन किया लेकिन पुलिस मौके पर नहीं आई। उसने खुद फोटो खींचकर पुलिस थाना में शिकायत की। पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है। लेकिन चोर के पकड़ने के लिए कोई प्रयास नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें