अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। सदर बाजार में माचिस न देने पर एक युवक ने मना करने वाले युवक की टांग में चाकू घोंप दिया। घायल अवस्था में युवक को अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस ने चाकू घोंपने वाले युवक अनुज कुमार उर्फ बैटरी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सदर बाजार भीम नगर निवासी हरिश ने बताया कि रात करीब 9 बजे वह बाजार से घर लौट रहा था। इस दौरान एक खाली प्लाट में एक युवक खड़ा था और वह उसके पास आया और माचिस मांगने लगा। उसके मना करने पर उस आरोपी अनुज कुमार उर्फ बैटरी ने चाकू निकाला और उसकी टांग में घोंप दिया और फरार हो गया।