फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल रुपए करने का लालच देकर एक अध्यापक ने ऐंठ लिए 21.41 लाख रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। एक सरकारी अध्यापक पर दो व्यक्तियों ने रुपये डबल करने का लालच देकर 21.41 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में निसिंग राजिंद्र शर्मा व सूरज भान ने बताया कि वह आरोपी विरेंद्र कश्यप को पहले से जानते हैैं वह सरकारी अध्यापक है। उसने उन्हें रुपये डबल करने का लालच दिया कि उसके दोस्तों की रिच हैड कंपनी है। जो फिल्मों पर रुपये लगाती है और जो मुनाफा होता है उसे आपस में बांट लेते हैं। यह कंपनी रजिस्टर्ड है। यदि तुम दोनों इस कंपनी में रुपये लगाओगे तो कुछ ही दिनों में तुम्हारे रुपये भी डबल हो जाएंगे। इस लालच में आकर उन्होंने विरेंद्र को पहले पांच लाख रुपये दिए, उसका मुनाफा विरेंद्र ने उन्हें दिया, इसी प्रकार उन्होंने फिर आठ लाख रुपये दिए उसका भी उन्हें मुनाफा मिला। इस तरह उन्होंने विरेंद्र को 21.41 लाख रुपये दे दिए लेकिन कई महीनों से उनके पास एक रुपया नहीं आया। जब कंपनी के बारे में पता चला तो वह फर्जी कंपनी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें