अमर उजाला ब्यूरो
असंध (करनाल)। तीन दिनों से हो रही बरसात के बाद गांव पोपड़ा में नीम वाली चौपाल के पास एक व्यक्ति का मकान अचानक गिर गया। मकान में सो रही दलीप सिंह की उसकी पत्नी रेखा घायल हो गई। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि मकान में रात को रेखा देवी ओर उसकी सास सो रही थी उसमें चार पशु भी बंधे हुए थे। जैसे ही रात को मकान गिरने की आवाज आई तो रेखा देवी की सास बहार निकल गई, लेकिन रेखा ने निकलने का प्रयास किया तो छत का मलबा उसके ऊपर गिर गया। ग्रामीणों की सहायता से रेखा देवी और मवेशियों को बाहर निकाला गया। घायल रेखा देवी का गांव के निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।