फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर 23.35 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
असंध थाना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 23 लाख 35 हजार रुपये की ठगी के एक मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में अनिल निवासी सालवन व संजीव कुमार निवासी रिसालवा ने बताया कि उनको जानकारी मिली कि माईकल सोईबम निवासी मणीपुर कनाडा में रहता है और आजकल मणीपुर आया हुआ है। इस पर वे उससे मिले तो आरोपी ने झांसा दिया कि वह उन्हें कनाडा में सैट करा देगा और उनकी 2.78 लाख रुपये सैलरी मिलेगी। इस पर उनका 12-12 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। आरोपी ने उनसे कागजात ले लिए और धोखा देकर उनसे पैसे हड़प लिए। अलग अलग तरीके से आरोपी को 23. 35 लाख रुपये दिए गए, लेकिन उनका वीजा नहीं लगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें