फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड इंस्पेक्टर की नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे नौ लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फूड इंस्पेक्टर की नौकरी लगवाने के नाम पर 9,19,701 रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव बदरपुर निवासी सोनिया देवी ने बताया कि आरोपी गजराज सिह गुर्जर ने उसे कहा कि वह फूड इंस्पेक्टर की नौकरी 20 लाख रुपये में लगवा देगा। आरोपी से यह बात कर्ण झील करनाल पर पर हुई थी। आरोपी ने फार्म फीस के नाम पर उससे पहले 9501 रुपये लिए। इसके बाद आरोपी ने 26 फरवरी 2021 को एक मोबाइल मांगा तो उसने 1,08,000 रुपये कीमत का मोबाइल दे दिया। आरोपी ने कहा कि नौकरी वाले रुपयों में इन्हें शामिल कर लेंगे। इसके बाद 11 मार्च 2021 को दो बार 50-50 हजार रुपये आरोपी को दिए। आरोपी ने अपनी बिजनेंस पार्टनर पूनम कुमारी के फोन पे पर एक लाख रुपये कराए। आरोपी ने अलग अलग समय में उससे रुपये लिए। ऐसे में आरोपी ने कुल 9,19,701 रुपये उससे हड़प लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें