करनाल। ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए क्रिकेट क्लब उचाना करनाल की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया। शनिवार को पहले दिन लीग मैच हुए। रविवार को सेमिफाइनल व फाइनल मुकाबले होंगे। मुख्य अतिथि प्रमोद चौहान ने कहा कि गांवों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें सही दिशा देने की। इस तरह के टूर्नामेंट युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर देती है। खेल और प्रतिभा का उत्सव बनकर उभरी यह प्रतियोगिता आने वाले दिनों में और भी युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। संवाद