करनाल। पुलिस के बर्गलरी स्टाफ ने ट्यूबवेल केबल चोरी के आरोपी दंपती सीमा देवी व कारज सिंह निवासी माहवा जिला अमृतसर पंजाब को जिला कोर्ट करनाल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर प्रदीप निवासी जुंडला के खेत से चोरी 20 फीट केबल और नफे सिंह निवासी ऊंचा समाना के खेत से चोरी 50 फीट ट्यूबवेल केबल बरामद की गई। आरोपी बाइक चोरी के मुकदमे में जेल में बंद थे। दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद